रायपुर
जेसीआई रायपुर केपिटल लेडीस विंग व्दारा 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के अवसर पर जोड़ी कमाल की प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाईन्स स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। जोड़ी कमाल की प्रतियोगिता में 26 कपल प्रतिभागियों ने भाग लिया। जोड़ी कमाल की प्रतियोगिता में 4 राउंड में कपल गेम खिलाये गये, जिसमें रीना-रवि सिन्हा की जोड़ी बनी कमाल की। व्दितीय स्थान शिखा-श्रीकांत पारख, तृतीय स्थान धानी-आलोक शर्मा ने प्राप्त किया। बेस्ट-ड्रेसअप का अवार्ड प्रिया-नरेन्द्र सिन्हा को दिया गया व लकी जोड़ी रही रितेश-धैर्य जैन , तो वहीं एनर्जेटिक जोड़ी के विजेता अभिशेख साहू की जोड़ी रही।
उक्त जानकारी देते हुए जेसीआई रायपुर केपिटल लेडीस विंग की चेयरपर्सन जेसी अंजू जैन ने बताया कि जोड़ी कमाल के कार्यक्रम निदेशक साधना गुप्ता, विधि परमार, पायल लोढ़ा व राजश्री पवार थी। कार्यक्रम के जज ममता सिंगी व सीए प्रणय बुरड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसी सिनेटर शीतल जैन थे। इस अवसर पर चैप्टर कॉर्डिनेटर मुकेश केडि?ा, लेडी जेसी इंचार्ज सीए रोमिल जैन,चेयरपर्सन अंजू जैन, पूर्व अध्यक्षा स्मिता केडिया, कैपिटल के अध्यक्ष विक्रम गिरडकर, सोनम जैन, नेहा जैन व अन्य सदस्या विशेष रूप से उपस्थित थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

