रायपुर
कांग्रेस का इतना बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है,सारे लोग व्यवस्थाओं और बेहतर आयोजन को लेकर जुटे हुए हैं। सभी प्रकार की समितियों का गठन हो चुका है। कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के नोटिस प्राप्त महामंत्री अमरजीत चावला ने प्रदेश संगठन को एक पत्र लिखकर फिर सुरसुरी फैला दी कि उन्हे जिन समितियों में संयोजक का दायित्व दिया गया है पृथक रखा जाए इसलिए कि उन्हे एआईसीसी से नोटिस मिला हुआ है। वे पहले भी अपने को बेकसूर बता चुके हैं और नोटिस का सम्मानपूर्वक जवाब देने की बात भी कही थी। इस बीच समिति में जब संयोजक के रूप में उन्हे जिम्मा दिया गया तो माना जा रहा था कि मामले का पटाक्षेप हो गया है,लेकिन अब उन्होने पीसीसी प्रमुख को पत्र लिखकर नया पेंच खड़ा कर दिया। कांग्रेस में उनके इस कदम की जमकर चर्चा हो रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

