मुंबई
मुंबई से रांची आ रही इंडिगो के विमान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। दरअसल, फ्लाइट के टाॅयलेट में एक लड़की सिगरेट पीती हुई पकड़ी गई जिसके बाद पुछताछ में उसने अपना नाम ‘ऐश्वर्या राय’ बताया कि उसका कहना है कि वह एक ब्लाॅगर है और किसी काम के सिलसिले से मुंबई में एक्टर शाहरूख खान से मिलने गई थी। लड़की झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है।
बता दें कि इस लड़की को क्रु मेंबर ने वॉशरुम में सिगरेट पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी लड़की ऐश्वर्या का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी. वहीं से वापस रांची लौट रही थी। हालांकि लड़की की शाहरूख से मुलाकात हुई या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली। फिलहाल, पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि फ्लाइट में माचिस जैसी ज्वलनशील चीजें प्रतिबंधित है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

