देवसर
आई.एस.ए टीम सहारा मंच द्वारा विकासखंड देवसर अंतर्गत ग्राम ओवरी ,गन्नई के शासकीय विद्यालय में स्कूल रैली निबंध लेखन, और चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान राकेश द्विवेदी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा चलाए जा रहे जल जीवन मिशन के बारे में जानकारी दी गई और जल के महत्व को बताया गया, जल संरक्षण के उपाय बताए गए ग्राम स्तर पर जल जीवन मिशन कैसे काम करता है इस पर विस्तार से जानकारी दी गई ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के सदस्यों की भूमिका के बारे में सभी को बताया गया
निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र छात्राओं का शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन किया गया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया और उन्हें जानकारी दी गई विकास यात्रा के दौरान ग्राम में लोकार्पण कार्यक्रम किया जाना है इस दौरान आपको विकास यात्रा के अतिथियों के द्वारा यह पुरस्कार दिया जाएगा इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित किया गया और कार्यक्रम का समापन किया गया l
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

