बांग्लादेश से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में 12 विदेशी नागरिक पकड़े गए

देश

अगरतला
 त्रिपुरा में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर अगरतला रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने 12 विदेशी नागरिकों सहित 16 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

हिरासत में लिए गए लोगों में 10 रोहिंग्या भी शामिल
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी राणा चटर्जी ने बताया कि एक इनपुट के आधार पर आरपीएफ ने स्टेशन से तीन बच्चों समेत कुल 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें 12 विदेशी नागरिक (दो बांग्लादेशी, 10 रोहिंग्या) शामिल हैं।
 
आरोपियों में बिचौलिया भी शामिल
पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में मधुपुर का अभिजीत देब नाम का एक बिचौलिया भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे। वे अगरतला रेलवे स्टेशन से सुबह 8:05 बजे कंचनजंघा एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। उनके खिलाफ एक विशेष मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अवैध अतिक्रमण के रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry