शासकीय सेवा का पेंच लगाकर हजारो शिक्षको हो रहे पुरानी पेंशन से वंचित, आज करेंगे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के आव्हान पर 4 बड़े शिक्षक संघ ने एक बार फिर प्रदर्शन करने जा रहे है। अब की बार शिक्षक एनपीएस कटौती बंद कर पुरानी पेंशन कटौती प्रारम्भ करने के बाद भी शासकीय सेवा का पेंच लगाकर हजारो शिक्षको हो रहे पुरानी पेंशन से वंचित करने का आरोप लगाते हुए 20 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की घोषणा की थी। अप्रैल 2012 से सभी शिक्षकों की एनपीएस कटौती बंद कर पुरानी पेंशन कटौती प्रारम्भ की गई है। अब 10 महीने बाद शासन, उसमे शासकीय सेवा का पेंच लगाकर हजारो शिक्षको को पुरानी पेंशन से वंचित कर रहा है। इससे लाखो शिक्षकों को अल्प पेंशन की पात्रता मिलेगी, जिससे नाराज होकर 4 बड़े शिक्षक संघ संजय शर्मा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन वीरेंद्र दुबे, शालेय शिक्षक संघ केदार जैन, संयुक्त शिक्षक संघ विकास राजपुत, नवीन शिक्षक संघ ने पूर्व सेवा गणना शिक्षक मोर्चा गठित कर 20 फरवरी को रायपुर में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की अनुमति नही मिलने के कारण 20 फरवरी को ही सभी जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन, रैली हेतु शिक्षको को आमंत्रित किया है, जिसके कारण अधिसंख्य शिक्षको ने हड़ताल में रहने हेतु सूचना दे दिया है।

व्यापक पैमाने पर शिक्षको के हड़ताल में जाने के कारण हजारो स्कूल में तालाबंदी रहेगी,क्योकि पुरानी पेंशन से सभी एल बी संवर्ग के शिक्षक प्रभावित हो रहे है। साथ ही शालाओं में अध्यापन ठप्प रहेगा, दरअसल प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा के गणना कर पुरानी पेंशन, 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन, सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति, व्याख्याता वर्ग को भी वन टाइम रिलेक्सेशन देने की मांग समाहित है।
शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2004 से जारी एनपीएस को भूतलक्षी प्रभाव से समाप्त कर दिया है, ऐसे में शासकीय कर्मचारी हो चुके एलबी संवर्ग को लाभ मिलना चाहिए, किन्तु अधिकारियों के द्वारा नए आदेश निकालकर शासकीय हो चुके शिक्षको के पेंशन पर कुठाराघात किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry