राजनांदगांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ रायपुर

राजनाँदगाँव
 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार को हुए मुठभेड़ दो जवान शहीद हो गए है।

जानकारी के मुताबिक, बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर हुई इस मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए जबकि एक जवान भी घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला किया था। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हो गई।

जानकारी के अनुसार नक्‍सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर हुई जो छत्‍तीसगढ़-महाराष्‍ट्र की सीमावर्ती इलाका है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला किया था। इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हो गई। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने वाहनों में आग लगा दी है। मुठभेड़ की यह घटना बोरतलाब थाना के बोरतलाब-गोंदिया बार्डर पर हुई जो छत्‍तीसगढ़-महाराष्‍ट्र की सीमावर्ती इलाका है।

राजनांदगांव के बोरतालाब थाना से एक किमी दूर सुबह 5 से 6 बजे के बीच महाराष्ठ्र बार्डर के पास ड्यूटी पर तैनात जिला बल के हवालदार राजेश सिंह और ललित कुमार यादव आरक्षक सीएएफ बिना हथियार के बार्डर पर गश्त पर निकले थे तभी 10 से 15 हथियारबंद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्‍सलियों की गोलीबारी में जिला बल के दोनों जवान राजेश सिंह और ललित कुमार यादव बलिदान हो गए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry