ट्रेन में खाना हुआ महंगा, IRCTC ने बढ़ाए खाने के items के दाम, चेक करे नई रेट लिस्ट

देश

नई दिल्ली

Indian Railways (भारतीय रेलवे) ने एक बार फिर ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है। IRCTC ने रेल (Train)में मिलने वाले खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए रेल का सफर भी अब पहले से महंगा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने रेल में मिलने वाले खाने के सामान के दाम 2 रुपये से 25 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

बता दें कि सामान के दामों में यह इजाफा फिलहाल पूर्व मध्य रेलवे से जाने वाली ट्रेनों के लिए ही किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली ट्रेनों में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि खाने की क्वालिटी और क्विंटिटी दोनों में सुधार किया गया है, जिसके कारण खाने-पीने की चीजों में बढ़ोतरी की गई है। रोटी, दाल, डोसा, सैंडविच समेत सभी व्यंजन महंगे हो गए हैं।

ट्रेनों में खाना हुआ महंगा
आईआरसीटीसी ने ट्रेनों में हर व्यंजन का दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन राहत की खबर है कि स्टेशनों पर मौजूद फूड स्टॉक पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की कीमतों को स्थिर रखा गया है। आईआरसीटीसी ने पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों में हर व्यंजन की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग चीजों की कीमतों में अलग-अलग रेट की बढ़ोतरी की गई है। आईआरसीटीसी से 70 चीजों की लिस्ट जारी की है, जिसके दाम में बदलाव किया गया है।

10 रुपये का मिलेगा समोसा

खाने की सभी चीजों के दाम IRCTC ने बढ़ा दिए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि स्टेशन पर फूड स्टॉल पर मिलने वाली चीजों के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। यानी सिर्फ पेंट्रीकार से मिलने वाले खाने के सामान के दाम बढ़ाए गए हैं। IRCTC ने 70 आइटम की एक लिस्ट जारी की है जिनके रेट बदले गए हैं।

जानें कितना महंगा हो गया अब रेल में खाना
ट्रेनों में पैंट्री कार में मिलने वाले खाने की चीजों की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट कुछ इस तरह से हैं।

सामान पुराना रेट नया रेट
रोटी 3 रुपये 10 रुपये
मसाला डोसा 40 रुपये 50 रुपये
सैंडविच 15 रुपये 25 रुपये
बर्गर 40 रुपये 50 रुपये
ढोकला (100 ग्राम) 20 रुपये 30 रुपये
समोसा 8 रुपये 10 रुपये
ब्रेड पकौड़ा 10 रुपये 15 रुपये
आलू वड़ा 7 रुपये 10 रुपये

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry