मिसेज यूनिवर्स में दो खिताब लेकर लौटी प्रेरणा, सांसद बघेल ने सुनाया अपना पसंदीदा गीत

छत्तीसगढ़ रायपुर

भिलाई

मिसेज यूनिवर्स 22 -23 प्रतियोगिता में यूरोपियन देश बल्गारिया की राजधानी सोफिया से दो खिताब अपने नाम कर स्वदेश लौटने पर प्रेरणा धाबर्डे का स्वागत रायपुर एयरपोर्ट से लेकर तालपुरी निवास स्थान तक बेहद गर्मजोशी के साथ किया गया। जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग ,बैनर और कट आउट लगाए गए थे। लगभग 500 से अधिक छत्तीसगढ़ वासियों ने रायपुर एयरपोर्ट पर मिसेज प्रेरणा धाबर्डे मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मर, मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल पेसिफिक एशिया खिताब जीतने पर स्वागत ,फूल माला और फूलों के गुलदस्ते से किया गया।बैंड बाजा और 40 गाडिय़ों का काफिला एयरपोर्ट से खुली गाड़ी में पटाखों आतिशबाजी के साथ रायपुर चौक ,कुम्हारी और पावर हाउस चौक भिलाई में रुका। जहां विभिन्न समाज व संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिसेज यूनिवर्स प्रेरणा धाबर्डे का स्वागत किया।

पावर हाउस चौक पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह काफिला सेक्टर-1 बैंक के पास रुका। यहां पर भी दुर्ग भिलाई के निवासियों ने पटाखे फोड़ और ढोल पर नृत्य कर अपना खुशी जाहिर की और फूल मालाओं से प्रेरणा धाबर्डे को लाद दिया। यहां से प्रेरणा धाबर्डे को खुली बग्गी पर बैठाकर बैंड बाजे के साथ ले आगे बढ़ा। सेक्टर 1,चौक और ग्लोब चौक पर विभिन्न समाज,समितियों और जाति धर्म के लोगों ने किया और उन्हें छत्तीसगढ़ का और भारत का गौरव कहा। इसके पश्चात यह काफिला रूआबांधा बस्ती के पास रुका जहां के श्रमिक परिवारों ने नाच गाकर स्वागत किया और सभी लोगों को जलपान का प्रबंध किया गया। रूआबांधा झिरिया पारा बस्ती से लगभग 500 लोगों का काफिला, और 40- 50 गाडिय़ों में लोग गेट नंबर 2 ताल पुरी के पास पहुंचा। जहां पर आतिशबाजी की गई और पटाखे फोड़े गए। ढोल नगाड़ा और फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया। यह कारवां प्रेरणा विला तालपुरी पर जाकर समाप्त हुआ। जहां पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry