जी 20 समूह के डेलिगेट्स से मुलाकात के लिए खजुराहो पहुंच सकते हैं केंद्रीय मंत्री शाह

फर्श से अर्श तक

खजुराहो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को सतना प्रवास के पहले खजुराहो एयरपोर्ट से जी 20 समूह के डेलिगेट्स के बीच मुलाकात के लिए पहुंच सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके साथ रहेंगे। जी 20 समूह की खजुराहो में होने वाली बैठक की औपचारिक शुरुआत के बाद गुरुवार को यहां अलग-अलग विषयों पर डिस्कशन शुरू हो गया है।

इसके पहले जी 20 समूह के डेलिगेट्स के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि जी 20 समूह के प्रतिनिधियों की बैठक  से यह संदेश गया है कि दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान आपसी एवं परस्पर स्नेहिल भावना से संभव है। विश्व की धरा पर हम सब एक हैं। देश का खानपान, संस्कार, संस्कृति अलग हो सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं। विश्व के लोगों में वसुधैव कुटुंबकम के विचार प्रभावी हो जाये तो आपसी भेदभाव, लड़ाई, झगड़े सब बंद हो सकते हैं।

सीमावर्ती देश लड़ना छोड़ सकते हैं, मनुष्य एक है तो भेदभाव क्यों होता है? सीएम चौहान ने ये बातें जी 20 समूह की बैठक में कहीं। इस बैठक को लेकर बताया गया कि दुनिया में सांस्कृतिक संपत्तियों की सुरक्षा और बहाली चर्चा के प्रमुख क्षेत्रों में से एक होगी। भारत में पिछले 9 वर्ष में, केन्द्र सरकार ने इस दिशा में हर संभव प्रयास किया है।

विदेशों से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने के प्रयास निरंतर हो रहे हैं। पूर्व वर्षों में स्वतंत्रता के बाद से केवल 13 चोरी की गई पुरावशेषों को वापस लाया गया था। वर्ष 2014 के बाद से 229 पुरावशेषों को वापस लाया गया है जो देश में सांस्कृतिक गौरव को वापस लाने के सरकार के संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

चार वर्किंग ग्रुप सत्र
संस्कृति की पहली जी-20 वर्किंग ग्रुप बैठक में चार वर्किंग ग्रुप सत्र रहेंगे, जिसमें जी-20 सदस्य राज्य, अंतर्राष्ट्रीय संगठन संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ भाग ले रहे हैं। 25 फरवरी तक चलने वाली बैठक के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें खजुराहो नृत्य महोत्सव की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल हैं। बैठक के प्रतिनिधि पश्चिमी समूह के मंदिरों का दौरा करेंगे जो विश्व धरोहर स्थल है। प्रतिनिधि पन्ना टाइगर रिजर्व भी देखेंगे। जी 20 बैठक के दूसरे दिन हो रहे अलग-अलग सत्र में कल्चरल हेरिटेज के अंतर्गत पैरोट लेडी, रिपार्टिएशन आॅफ कल्चरल के अंतर्गत डांसिंग गनेशा, कन्वेंशन एंड गाइडिंग में स्टोन स्कल्पचर आॅफ ब्रम्हा और ब्रम्हाणी, ग्लोबल कोआपरेशन में यक्ष अमीन पिलर आदि पर चर्चा हो रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry