बुजुर्गों के शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

राज्य सरकार की पहल पर प्रदेश में पहली बार सभी संभागों में वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए संभाग स्तरीय चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रायपुर संभाग के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में बुधवार को संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग, बालोद, राजनांदगावं, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 10 हजार 350 बुजुर्ग शामिल हुए।

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के निर्देश पर कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को लाने-ले-जाने और भोजन की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। समारोह में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बुजुर्गों का नि:शुल्क आंख, कांन, दांत सहित अन्य शारीरिक परीक्षण किया गया और सहारे के लिए छड़ी प्रदान की गई। परीक्षण के बाद बुजुर्गों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर आदि प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा, दुर्ग नगर निगम के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry