CWC में मध्य प्रदेश से एक नेता को जगह मिलना तय

राजनीती

भोपाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव होने की संभावना है। इसमें मध्य प्रदेश से  किसी एक नेता को जगह मिल सकती है। प्रदेश में इस साल चुनाव हैं, इसलिए यहां के नेता को जगह मिलने की संभावना बनी हुई है। जबकि पिछली सीडब्ल्यूसी में मध्य प्रदेश से एक भी नेता नहीं है। चुनाव के दौरान यह संदेश न जाए कि मध्य प्रदेश का सीडब्ल्यूसी में कोई नहीं हैं। इसके चलते एक नेता को जगह दी जा सकती है। सीडब्ल्यूसी में चुने जाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सीडब्ल्यूसी की जगह पर बनी कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह को ही जगह मिली थी। इस कमेटी में देश भर के 47 नेताओं को लिया गया था, जिसमें प्रदेश से सिर्फ एक नेता को ही शामिल किया गया था। इसी तरह अब माना जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी के चुनाव हो सकते हैं। जिसमें प्रदेश से एक नेता को ही लिया जाएगा। इन तीनों नेताओं में से किसी एक नेता को इसमें जगह मिल सकती है।  

कल से रायपुर पहुंचने का सिलसिला होगा शुरू
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कल से रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी के प्रतिनिधियों को शुक्रवार की शाम तक यहां पर पहुंचना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रदेश कांग्रेस का यहां पर एक स्टाल लगेगा। जहां पर पीसीसी प्रतिनिधि को फीस के तीन हजार रुपए और एआईसीसी के प्रतिनिधि को भी तीन हजार रुपए देना होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry