दीमापुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में सार्वजनिक रैली में हिस्सा लिया।प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को सम्भोदित करते हुए कहा कांग्रेस ने नागालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दिमापुर तक इन्होंने परिवारवाद को ही प्राथमिकता दे रखी थी, लेकिन हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को ATM माना हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा नागालैंड की सांस्कृतिक विविधता से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। नागालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है। यहां BJP-NDPP सरकार के लिए इतना समर्थन आज इसलिए है क्योंकि हम नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास का संकल्प लेकर दिन-रात काम कर रहे हैं।
मोदी ने कहा दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने कभी नगालैंड की ओर नहीं देखा और न ही कभी राज्य में स्थिरता और समृद्धि को महत्व दिया। कांग्रेस हमेशा दिल्ली से रिमोट कंट्रोल पर नागालैंड सरकार चलाती थी। दिल्ली से दीमापुर तक कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती रही है।
PM मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा नॉर्थ ईस्ट के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पॉलिसी रही है-वोट पाओ और भूल जाओ। कांग्रेस के दिल्ली के नेता नागालैंड की तरफ देखते तक नहीं है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने अपनी राजनीति में नागालैंड की स्थिरता और समृद्धि को कभी भी महत्व नहीं दिया है।केंद्र सरकार आज नागालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को कांग्रेस की तरह ATM नहीं बल्कि हमारे लिए तो ये 'अष्ट लक्ष्मी' हैं।
नागालैंड में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव होंगे।चुनावी रैली को सम्भोदित करने के लिए के नागालैंड का दौरे पर है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

