गोपेश्वर
भूधंसाव से प्रभावित जोशीमठ में दरारें आने के कारण खाली कराए गए मकानों से कथित तौर पर कीमती सामान चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने नेपाली मूल के दो आरोपियों— रेकम बहादुर जोशी एवं दीपक गिरी को गिरफ्तार कर कर उनके पास से कब्जे से एक एलईडी टेलीविजन सहित चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।
चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आपदा के कारण खाली पड़े मकानों के मालिकों ने बुधवार को जोशीमठ थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
माउंट व्यू होटल जोशीमठ के निचले हिस्से में रहने वाले रघुवीर सिंह तथा अरविंद रावत ने पुलिस को दी अलग—अलग शिकायतों में कहा था कि उनके बंद घरों के ताले तोड़कर पानी की दो मोटरें, टोंटियां, दो गीजर, बिजली के तार, स्विच बोर्ड, 32 इंच का एक एलर्इडी टीवी, दो पेट्रोमैक्स सिलेंडर चोरी कर लिए गए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

