घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए
भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन सीधी जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस दुर्घटना में करीब एक दर्जन नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसी तरह इतने ही सामान्य रूप से घायल हुए हैं। बस में लगभग 50 अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे। रीवा सीधी के बीच हुई बस दुर्घटना का समाचार संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों के सहायता और उपचार के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान लगातार सीधी और रीवा जिला प्रशासन से संपर्क में हैं। सीधी कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों का उपचार चुरहट, सीधी और रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

