परेश रावल ने हेरा-फेरी 3 के प्लॉट का दिया हिंट:बोले- बाबू भैया, राजू और श्याम विदेश जाएंगे और वहां हेरा फेरी करेंगे

मनोरंजन

परेश रावल ने हाल ही में फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के प्लॉट का हिंट भी दिया। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि हम तीनों की जो आॅफ-स्क्रीन केमिस्ट्री है, वो फिल्मी पर्दे पर भी नजर आती है। परेश रावल ने बातचीत में कहा, हम मुंबई में तीन महीने तक शूटिंग करेंगे। उसके बाद हम अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट करेंगे, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों मिलकर इंटरनेशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां हेरा फेरी करेंगे।  परेश से आगे जब पूछा गया कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन किस रोल में नजर आएंगे? इस बारे में बात करते हुए परेश ने कहा, 'पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही ‘हेरा फेरी 3’ करने वाले थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry