कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स कई दिनों से फिल्म के लिए एक एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। हालांकि अब उनकी तलाश पूरी होती दिखाई दे रही है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ नजर आ सकते हैं। 'आशिकी 3' के मेकर्स कार्तिक के अपोजिट सारा को कास्ट करना चाहते हैं और उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। अगर सारा, कार्तिक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का ऑफर एक्सेप्ट करती हैं, तो ये दोनों के फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। हालांकि, इस बात पर अभी तक मेकर्स की तरफ से किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अगर सारा इस ऑफर को एक्सेप्ट करती हैं, तो ये कार्तिक-सारा की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 2020 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में साथ नजर आए थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

