रायपुर
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल के पति डॉ. देवी सिंह शेखावत के निधन पर अपना गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस दु:ख को सहने की शक्ति उन्हें प्रदान करें।
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री अनल प्रकाश शुक्ल के निधन पर दु:ख जताया है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में स्व. श्री शुक्ल के योगदान को महत्वपूर्ण और अतुलनीय बताया। राज्यपाल ने स्व. श्री शुक्ल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

