प्रयागराज
प्रयागराज शूटआउट में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या का आरोप अतीक अहमद गैंग पर लगा है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक के एक बेटे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वीडियो फुटेज में वह गोली मारते हुए नजर आ रहा है।
इसी आधार जया ने अतीक के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पिता पूर्व सांसद अतीक अहमद, मां शाइस्ता परवीन, चाचा अशरफ और उसके भाइयों (अतीक के अन्य बेटों) के अलावा गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ शूटरों के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या, बलवा, जानलेवा हमला करने, साजिश रचने, जान से मारने की धमकी देने और बमबाजी कर दहशत फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। अतीक के पांच बेटों में से दो जेल में बंद हैं। दो बेटों को शुक्रवार की देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। एक बेटा फरार है। अतीक के फरार बेटे की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

