नई दिल्ली
PM Kisan: देश के करोड़ों किसानों का इंतजार कल खत्म हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभर्थियों के खाते में 2000 रुपये की 13वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। बता दें, अबतक 12 किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा चुका है। आइए जानते हैं किन लोगों को इस बार फायदा नहीं मिलेगा।
पीएम नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे, लेकिन इस बार उन किसानों के खातें में 2000 रुपये नहीं ट्रांसफर किए जाएंगे, जिन्होंने अबतक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभर्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है।
कर्ज मुक्त कंपनी ने 1200 प्रतिशत डिविडेंड देने का किया ऐलान, एक्सपर्ट बुलिश
लाभार्थी ऐसे चेक करें अपना नाम –
1- सबसे पहले लाभार्थी https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
2- बेवसाइट ओपन होने के बाद ‘Farner Corner’ पर क्लिक करें।
3- इस ‘Farner Corner’ में Beneficiaries लिस्ट दिखेगी। उस पर क्लिक करें।
4- अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव एक-एक करके चुनें।
5- 'Get Report' पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर सभी लाभार्थियों की लिस्ट दिख जाएगी। उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान ई-केवाईसी प्रोसेस क्या है?
1- सबसे पहले pmkisan.nic.in पर जाएं।
2- अब ‘‘Farner Corner’ ‘ई-केवाईसी’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
3- ओटीपी आधारित ईकेवाईसी का चयन करें और अपना आधार नंबर लिखें।
4- सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें।
5- आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड पाने के लिए ‘Get OTP’ पर क्लिक करें।
6-अब ओटीपी लिखें।
7- वेरिफेकशन सफल होने के बाद ईकेवाआईसी पूरा हो जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

