बिहार
बिहार की महागठबंधन सरकार आज मंगलवार (28 फरवरी) को बिहार विधानमंडल में अपना बजट पेश करेगी। बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश करेंगे। इस बजट से युवाओं को काफी उम्मीद है। सीएम नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। इस बजट में 20 लाख युवाओं को रोजगार का तोहफा मिल सकता है। उम्मीद है कि इस बार महागठबंधन की सरकार स्वरोजगार के रूप में भी बजट पेश कर सकती है। बिहार विधानमंडल में सोमवार को बजट सत्र प्रारंभ हुआ था। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार तेजी से विकास कर रहा है।
बिहार की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर से बेहतर: वित्त मंत्री
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा था कि बिहार ने विकास दर के मामले में वित्त वर्ष 2021-22 में 10.98 प्रतिशत की वृद्धि की है, जो 8.68 प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
रोजगार और शिक्षा, कृषि पर केंद्रित हो सकता है बजट
महागठबंधन की सरकार का ये बजट 2023-24 रोजगार , शिक्षा और कृषि पर केंद्रित हो सकता है। 20 लाख नौकरियों की बात पहले ही सीएम नीतीश कर चुके हैं। ऐसे में युवाओँ की इस बजट से उम्मीद काफी बढ़ गई है। बीते वर्ष बिहार सरकार का बजट 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपये का था।
NDA से अलग होने बाद महागठबंधन का ये पहला बजट
एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन सरकार का यह पहला बजट होगा। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सात दलों के गठबंधन द्वारा पेश किया जाएगा।
बिहार में 21-22 में प्रति व्यक्ति आय 6400 बढ़ा है
वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में 21-22 में प्रति व्यक्ति आय 6400 बढ़ा है। हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया कि केंद्र की योजनाओं में पैसे नहीं मिल रहे हैं। हमें अपने संसाधन से योजना पूरा कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

