17 वीं अखिल भारतीय रेलवे खो-खो चैम्पियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे विजेता

बिलासपुर

बिलासपुर

सोलापुर मंडल में 22 से 24 फरवरी तक आयोजित दो दिवसीय 17 वीं अखिल भारतीय रेलवे खो-खो चैम्पियनशिप में पहली बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करते प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

प्रतियोगिता के फायनल खिताबी मुकाबले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की टीम ने एकतरफ फायनल मैच में दक्षिण मध्य रेलवे की टीम को 10-2 से हराकर पहली बार खिताबी जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इस विजेता टीम में बिलासपुर मंडल के श्रीनिवास राव, विमल कुमार, वेंकटेश, अविनाश, अरुण, अक्षय, अभिनंदन, स्वयं, जी वेंकट सहित कुल 9 खिलाड़ी शामिल थे। इस टीम में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर जी वेणुबाबू, टीम प्रबंधक के रूप में दीपक कुमार एवं सलेक्शन कमेटी में विकास कुमार शामिल थे 7

इस प्रतियोगिता में शामिल टीम के 15 खिलाडि?ों में 9 बिलासपुर मंडल के, 3 रायपुर मंडल के तथा 3 खिलाड़ी मुख्यालय से शामिल थे।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ही बिलासपुर मंडल द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाडि?ों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि आज मंडल के इन सभी खिलाडि?ों ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ मंडल का नाम रोशन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खो-खो टीम में शामिल मंडल के साथ ही सभी खिलाडि?ों एवं टीम प्रबंधन को उनके शानदार प्रदर्शन एवं उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय सहित क्रीडा अधिकारी श्री भास्कर वर्मा एवं अधिकारियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry