Dubai International Film Festival में फिल्म ‘किरण’ ने जीता बेस्ट कॉन्सेप्ट अवॉर्ड

छत्तीसगढ़ रायपुर

बिलासपुर
 Chhattisgarhi Film Kiran छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का अवार्ड जीता है। इससे पहले भी सींगापुर में फिल्म अभिनेता अखिलेश पांडे को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। आपको बता दें कि ये छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म है जिसे किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फीचर का अवार्ड मिला है।

आपको बता दें कि पहले भी इस फिल्म ने तमिलनाडु के सरवीन इंटरनेशन फिल्म् फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने बेस्ट कांसेप्ट का अवार्ड जीता हैं। किरण फिल्म का 15 इंटरनेशनल लेवल के फिल्म फेस्टिवल में अब तक ऑफिशियल सिलेक्शन हो चुका है। इस फिल्म में थर्ड जेंडर के संघर्षों को बताया गया है। फिल्म लगातार अंतरराष्ट्रीय लेवल के फिल्म फेस्टिवल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय की तरफ से भी इस फिल्म को खूब सराहना मिल रही है।

आपको बता दें कि यह फिल्म जो कि थर्ड जेंडर के संघर्षों को बताती है इस फिल्म ने लगातार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय के द्वारा इस फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। इस संदर्भ में जब फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश ने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है।

फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि ” फिल्म को बनाना मेरे लिए हमारे लिए काफी मुश्किल था। ये सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है। सभी के सहयोग से मैंने इस फिल्म को बनाया है. फिल्म की सफलता का श्रेय मैं अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहता हुं। क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के सहयोग से ही बनी है।

इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है इस फिल्म मे मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरसी गुप्ता, आनंद तांबे, डॉक्टर आरती पांडे, संजय दुबे, डॉक्टर अरुण पटनायक, डॉक्टर नत्थू लाल पटेल, डॉ अंजू शुक्ला दिनेश सिंह राजपूत, सोनू महंत मनोज ठाकुर, सनी मनीष भटेजा, आराध्या सिन्हा, सोनल अग्रवाल, दिशा सिंह राजपूत, श्वेता दुबे सोनम दुबे, अजय शर्मा, एस विश्वनाथ राव, दिनेश पांडे, रामअवतार निर्मलकर, सुमित दुआ, चंचल सलूजा, सुनील दत्त मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, भवर बंजारे, मोनू रजक, सत्येंद्र विशाल, नीरज अतुल, नरेंद्र चंदेल, वीरेंद्र गहवई, पंकज गुप्ते, उमेश सिंह ठाकुर, श्रेया दत्ता, अमृतेश मिश्रा, अमित तिवारी, आदित्य पांडे, आरव पांडे, काश्वी पांडे आदि ने निभाया है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे घनश्याम प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry