भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया ने म.प्र. बाँस एवं बाँस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पिरोनिया को बधाई और शुभकामनाएँ दी।
राज्य बाँस मिशन के सी.ई.ओ. डॉ. यू.के. सुबुद्धि ने मिशन में संचालित गतिविधियों से अध्यक्ष को अवगत कराया। इस मौके पर धानुक, वंशकार समाज के सदस्य एवं बाँस शिल्पी भी मौजूद थे। पिरोनिया ने कहा कि प्रदेश के बाँस शिल्पियों की समस्याओं के निदान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

