अमरपाटन के नादनटोला का मामला
अमरपाटन
बेजुबान जानवर की पीड़ा समझने वाला कोई नहीं ये तस्वीर ही दिल दहला देने वाली है अमरपाटन में नेशनल हाईवे नंबर 30 बाईपास के किनारे रामनगर रोड नादनटोला पर बने एक बाड़े के अंदर जानवरों को कई दिन से कैद करके रखा गया है। उनके लिए न ही पीने के लिए पानी, न ही चारा भूसा है जिस कारण एक बेजुबान की मृत्यु हो गई। कुछ दिन पूर्व भी इसी बाड़े के अंदर एक बेजुबान गाय की मृत्यु हो गई थी। जिसके अवशेष अभी तक वहां मौजूद पड़े हैं। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की आंखों में दिखाई नहीं देता याकि फिर जानबूझकर इन बेजुबानो को मारने का प्लान तैयार किया गया है। यह बड़ा सवाल है। अब देखना यह होगा कि अमरपाटन के प्रशासनिक अधिकारी इन बेजुबानओं को कैद करने वाले लोगों पर क्या कार्यवाही करती है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

