इस देश में चिकन-मटन से भी ज्यादा महंगा हो गया प्याज, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया

फिलीपींस
 दुनिया के कई देश इस समय महंगाई की मार झेल रहे है। खाने-पीने की चीजें इतनी महंगी हो गई है कि जनता पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। श्रीलंका, पाकिस्तान के बाद अब महंगाई के लिस्ट में फिलीपींस (Philippine) का नाम भी शामिल हो गया है। फिलीपींस में इस समय सबसे ज्यादा प्याज लोगों के आंसू निकाल रहा है। फिलीपींस में अप्रैल 2022 की तुलना में प्याज की कीमत अब 1000 रुपए से ज्यादा हो गई है। इतना ही नहीं देश में महंगाई का दर (Inflation Rate) करीब 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

रूला रहा प्याज
फिलीपींस में एक किलो प्याज के दाम अब 800 पेसो (800 Pesos) पर पहुंच गया है। अगर भारतीय रुपए में इसे देखें तो ये करीब 1200 रुपए हो जाती है। फिलीपींस में प्याज की कीमतों में यह तेजी 10 महीने में देखने को मिली है। अप्रैल 2022 में एक किलो प्याज 70 पेसो (105 रुपए) में मिल रहा था। यहां प्याज की कीमतें चिकन और मटन से ज्यादा होने से लोगों का जायका खराब हो गया है। लोगों ने प्याज खाना कम कर दिया है। सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस सरकार ने 21,000 टन प्याज के आयात को मंजूरी दी है।

इन देशों में भी प्याज महंगा
आर्थिक तंगी की बड़ी मार झेल रहे पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में भी प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में प्याज 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तो वहीं श्रीलंका में दिसंबर 2022 में ये 320 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी। प्याज के दाम अमेरिका में लगभग 240 रुपए प्रति किलो, कनाडा में करीब 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

भारत में गिर रहीं प्याज की कीमतें
जहां अन्य देशों में प्याज की कीमतें बढ़ रही हैं वहीं भारत में प्याज की कीमतों में गिरावट आ रही है। महाराष्ट्र में शनिवार को एपीएमसी में 2,404 क्विंटल प्याज पहुंचा और इसके दाम न्यूनतम 351 रुपए, अधिकतम 1,231 रुपए और औसत 625 रुपए प्रति क्विंटल रहे। महाराष्ट्र में प्याज की गिरती कीमतों पर किसान काफी परेशान है और उन्होंने मांग की है कि सरकार इसे तुरंत 1,500 रुपए प्रति क्विंटल प्याज का अनुदान घोषित करना चाहिए और उनकी उपज को 15 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम पर खरीदना चाहिए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry