नोएडा-दिल्ली के बीच जाम से मिलेगी बड़ी राहत, इस दिन से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर

देश

नई दिल्ली  
दिल्ली में जल्द ही लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकता है। आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 2 महीने तक बंद रहने के बाद 6 मार्च को आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर आम लोगों के लिए खुल जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इस बात का ऐलान किया। इस फ्लाईओवर पर यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे। इससे सफर में काफी सुविधा मिलेगी। फ्लाईओवर के बंद रहने से वाहन चालक करीब 2 महीने से परेशान थे और इसके खुलने के बाद नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली आने-जाने को बड़ी राहत मिलेगी।

1 जनवरी 2023, से ही आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों रास्तों को निर्माण कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। यहां डीएऩडी और आश्रम फ्लाईओवर को जोड़ने वाले रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। डेढ़ किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर साउथ दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है। साउथ दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली तथा के बीच आश्रम चौक एक अहम लिंक है। यह फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लोगों के लिए भी एक अहम लिंक है। यह मथुरा रोड और रिंग रोड को जोड़ता है। फ्लाईओवर के बन जाने के बाद नोएडा से दिल्ली के विभिन्न इलाकों तथा साउथ दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे पहले दो बार प्रशासन फ्लाइओवर का उद्घाटन नहीं कर पाया था। 5 मार्च को इस फ्लाईओवर के उद्घाटन की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया।  

इस फ्लाईओवर पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से आश्रम लालबत्ती, डीएनडी, सीवी रमन मार्ग, मथुरा रोड, बारापुला, एनएच-24, लाजपत नगर, फ्लाईओवर समेत कुछ अन्य जगहों पर वाहन चालक जाम से परेशान रहते हैं। बीते 1 जनवरी को जब फ्लाईओवर को निर्माण कार्य के लिए बंद किया गया था तब यह लक्ष्य रखा गया था कि 45 दिनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी की ओर से फ्लाईओवर को डीएनडी के नये हिस्से से जोड़ने का काम यहां चल रहा है। पहले 15 फरवरी तक काम को पूरा करने की योजना थी लेकिन बाद में इसे 28 फरवरी किया गया। हालांकि, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह से इसका उद्घाटन नहीं हो सका था।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry