कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ का किया ऐलान

मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने अपनी ‘भूल भुलैया’ सीरीज की नेक्सट सीक्वल का ऐलान कर दिया है। ‘भूल भुलैया 3’ अगले साल ( 2024) में दिवाली पर रिलीज होगी । इसमें कार्तिक आर्यन को रूह बाबा के किरदार में देखा जाएगा। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 2024 में रिलीज होगी, एक्टर कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है। एक्टर कार्तिक आर्यन रूह बाबा के रूप में अपने किरदार को फिर से पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं।  बुधवार को, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर किया है ।  कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ से अपने पॉप्युलर डायलॉग वाला एक शॉर्ट क्लिप भी अटैच किया है। ये बॉक्स आॅफिस पर ये डायलॉग सुपरहिट रहा था। यह फिल्म 2024 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भवानीगढ़ की वीरान हवेली को दिखाया गया है, जिसमें ‘भूल भुलैया 2’ की कहानी आगे बढ़ती है। वीडियो में कार्तिक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, क्या लगा कहानी खत्म हो गई है? दरवाजाजे तो बंद होते ही है ताकि एक दिन फिर से खुल सके। वीडियो में कार्तिक ने रूह बाबा के रूप में कपड़े पहने हैं और वह अमी जे तोमर गाते हैं। वह पिछली कहानी से अपने डायलॉग को रिपीट करते हुए कहते हैं, ‘मैं आत्मा से सिर्फ बात ही नहीं करता, आत्मा में मेरी अंदर आ भी जाती है।’ डरावना वीडियो शेयर करते हुए, कार्तिक ने लिखा, ‘रूह बाबा रिटर्न्स’ दिवाली 2024। ‘भूल भुलैया 2’ को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। इसे टी-सीरीज और सिने 1 स्टूडियो द्वारा फायनेंस किया गया था। दुनिया भर में इस मूवी ने 230.75 करोड़  रु. का बिजनेस किया था।  कार्तिक के अलावा, फिल्म में तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और कियारा आडवाणी ने भी अहम रोल प्ले किया है ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry