कांकेर
आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत फुफगांव मार्ग पर नक्सलियों के कुएमारी एरिया कमेटी ने बैनर लगाकर सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या उसेली बाजार में करना स्वीकार किया है। नक्सलियों ने इसके पीछे अग्निवीर भर्ती को वजह बताया है। नक्सलियों के कुएमारी एरिया कमेटी ने जवान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि बस्तर संभाग में व्यवसायीकरण, औद्योगीकरण और सेना में अग्निवीरों की भर्ती के खिलाफ उन्होंने सेना के जवान मोतीलाल आंचला की हत्या की है। इससे पहले पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सली आम ग्रामीणों की हत्या करते रहते हैं। शहीद जवान मोतीलाल सेना में 8 वर्षों से काम कर रहा था, जबकि अग्निवीर भर्ती पिछले साल से ही शुरू हुई है। इसलिए अग्निवीर भर्ती के विरोध के नाम पर जवान की हत्या करने का नक्सलियों का यह बयान बेहद अजीब है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

