भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सफल रही विकास यात्रा और मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में कलेक्टर्स और उनके अमले ने सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए कलेक्टर्स बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स और अन्य अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता के कल्याण के लिए विकास यात्रा उपयोगी रही। विभिन्न जिलों के जन-प्रतिनिधि और नागरिकों से भी एक स्वर में यही सुनने को मिला कि विकास यात्रा और मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अद्भुत रहा। मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि आम जनता के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बेहतर अमल के लिए भविष्य में भी इसी तरह कार्य सम्पन्न होगा।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

