बीजापुर
जिले में मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ रवि साहू ने ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली के रोजगार सहायक रमेश कोर्राम और मिरतुर के सुकमन कड़ती की सेवा समाप्त कर दी गई है।
सहायक परियोजना अधिकारी नारायण बंजारा ने बताया कि यह कार्रवाई जनपद सीईओ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर की गई है। दोनों रोजगार सहायक योजना को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में लापरवाही बरत रहे थे। उन्होने बताया कि मिरतुर के रोजगार सहायक सुकमन कडती बिना किसी पूर्व सूचना के लम्बे समय से अपने कार्यों में अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्ति की कारवाई की गई। चिन्नाकवाली के रोजगार सहायक रमेश कोर्राम पर योजनाओं के क्रियान्वन में लापरवाही के साथ जनपद स्तर पर योजना की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निरंतर अनुपस्थित रहने एवं कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण सेवा से पृथक किया गया है। सेवा समाप्त करने से पूर्व एक माह का मानदेय उन्हें दिया गया। ज्ञात हो कि 03 माह में रोजगार सहायकों पर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मुरदण्डा के लापरवाह रोजगार सहायक दुर्गा रत्नम की सेवा समाप्त की गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

