दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर

पखांजूर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिस पर उसी के थाने में शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार प्रधान आरक्षक उक्त महिला के साथ साल भर से जबरदस्ती संबंध बना रहा था। जिसकी शिकायत आज पीड़िता ने पखांजुर थाने में की, जिसके बाद पखांजुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म का आरोपी प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है, वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में रहता है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपी संबंध बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry