कलेक्टर ने चंदनीडीह एसटीपी का किया निरीक्षण

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भुरे ने  रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी के साथ चंदनीडीह में तैयार 75 एमएलडी के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने प्लांट के खाली जगहों पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो रायपुर नगर निगम क्षेत्र एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र से सीधे खारून नदी में प्रवाहित होने वाले नालों का सीवेज (जल) के निराकरण हेतु रायपुर सीवेज मास्टर प्लान के तहत् 235 करोड़ रुपए की लागत से 3 स्थानों पर एस.टी.पी. का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे चन्दनीडीह में 75 एम. एल. डी., कारा में 35 एम.एल.डी.और निमोरा में 90 एम.एल.डी. इस तरह कुल 200 एम.एल.डी.क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है।
रायपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों के अतंर्गत प्रवाहित 17 नालों मुख्य रूप से चिंगरी नाला, गोवर्धन नाला, वंडर पार्क नाला, अटारी नाला, तेंदुआ नाला, छोकरा नाला, अछोली नाला इत्यादि के सीवेज को उपचारित एवं विसंक्रमित कर साफ पानी खारून नदी में प्रवाहित किया जाएगा। परियोजना में एस.टी.पी. के 15 वर्ष के संचालन एवं संधारण का कार्य सम्मिलित है, जिसकी लागत राशि 26 करोड़ रुपए की है। तीनों एस.टी.पी. एस.बी.आर. टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पूर्ण रूप से स्वचालित एस.टी.पी. हैं। एस.टी.पी. निर्माण कार्य के साथ-साथ इस योजना के तहत् 06 इंटेक चेंबर का निर्माण एवं कुल 11.78 किमी. लंबी आर.सी.सी. पाईप बिछाये जाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके माध्यम से नालों का सीवेज तीनों एस.टी.पी. तक ग्रेविटी फ्लो से पहुंचाया जाएगा। यह योजना आगामी 30 वर्ष हेतु डिजाईन की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry