यह साल ऑस्कर 2023 में हमारे देश भारत के लिए एक नहीं बल्कि गर्व करने वाले पल लेकर आया है। जहां एक तरफ 'छेल्लो शो' और 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण को भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है। दीपिका पादुकोण 13 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी। खुद दीपिका पादुकोण ने इसकी जानकारी फैन्स को दी है।
जैसे ही दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी, फैन्स खुशी से झूम उठे और जश्न मनाने लगे। यह न्यूज उन लोगों की बोलती बंद करने के लिए काफी है, जिन्होंने 'पठान' में एक्ट्रेस की बिकीनी पर बवाल मचाया था और फिल्म को बायकॉट करने की मांग करने लगे थे। दीपिका पादुकोण के ऑस्कर की प्रेजेंटर बनने की खबर ने बॉलीवुड स्टार्स के बीच भी एक्साइटमेंट जगा दी। नेहा धूपिया से लेकर पति रणवीर सिंह ने उन पर खूब प्यार लुटाया और बधाइयां दी।
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में यह भी बताया कि उनके अलावा ऑस्कर 2023 में इस बार और कौन से सेलेब्स प्रेजेंटर होंगे। दीपिका ने बताया कि इस बार ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनली, सैम्युल एल जैक्सन, मेलिसा मेक्कार्थी, जो सलदाना, जोनाथन मेजर्स, क्वेस्टलव और डोनी येन ऑस्कर में प्रेजेंटर हैं। इनके अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज, एरियाना डीबोस, जेनेल मोनाए और सैम्युल एल जैक्सन भी ऑस्कर प्रेजेंटर होंगे।
ऑस्कर में राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव भी करेंगे परफॉर्म
अब दीपिका पादुकोण को जलवा विदेशों में भी नजर आने लगा है। कांस और अन्य फिल्म फेस्टिवल्स में धमाका मचाने के बाद अब दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स में भी छाने को तैयार हैं। जहां दीपिका पादुकोण ऑस्कर प्रेजेंटर हैं, वहीं 'नाटू नाटू' के सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ऑस्कर वाली रात लाइव परफॉर्म करेंगे, जिस पर सभी लोग झूमने को मजबूर हो जाएंगे। 'नाटू नाटू' को ऑस्कर्स की 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। वहीं इसके और 'छेल्लो शो' के अलावा भारत से दो डॉक्युमेंट्री- All That Breathes और The Elephant Whisperers भी नॉमिनेटेड हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

