CM ने बैंको को दिए ऋण योजनाओं के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंको को विभिन्न ऋण योजनाओं की समीक्षा कर वित्त वर्ष समाप्त होने के पूर्व लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ अधिकतम हितग्राहियों को मिले। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  समत्व भवन के मंथन कक्ष में उनकी अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 185 वीं बैठक में यह निर्देश दिए। 

बैठक में बैंकर्स ने आश्वस्त किया कि बहनों के कल्याण की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में बैंक से जुड़ी प्रक्रिया में कोई कठिनाई नहीं आने देंगे और बहनों को पूरा सहयोग प्राप्त होगा। विकास ने राज्य में संतुलित और लोक कल्याण पर केंद्रित बजट प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री  चौहान को बधाई दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry