शिवराज का आज जन्मदिन, मोदी-शाह ने दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आज जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री चौहान मध्यप्रदेश को प्रगति के नए सोपान पर ले जा रहे हैं। ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना है।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के प्रति चौहान की लगन और समर्पण प्रशंसनीय है। वे इसी समर्पित भाव से प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए कार्य करते रहें, ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चौहान से यहां मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवान दास सबनानी भी उपस्थित रहे।

श्री चौहान का आज जन्मदिन है। आज इस अवसर पर प्रदेश भर में महिलाएं पौधरोपण करेंगी। इसके अतिरिक्त आज ही प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना की भी शुरुआत होने वाली है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry