धोनी ने महिला आईपीएल को लेकर बढ़ाया फैंस का जोश, पहले ही मैच में खिलाड़ियों ने उड़ाए होश

खेल

 नई दिल्ली
महिला आईपीएल का आगाज शानदार रहा। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, कृति सेनन और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से सभी दिल जीता। इसके बाद मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी महिला आईपीएल को लेकर फैंस के बीच जोश बढ़ाने का काम किया।
 

धोनी का वीडियो हो रहा वायरल

महिला आईपीएल 2023 को लेकर प्रोमोशन एड्स सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। अलग-अलग अंदाज में महिला आईपीएल का प्रचार किया जा रहा है। जियो सिनेमा पर आयोजित होने वाले प्रोमोशन करने में विज्ञापन का हिस्सा महेंद्र सिंह धोनी भी हैं। जियो सिनेमा ने मैच शुरू होने से पहले अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
 
धोनी ने कहा- यह महिलाओं का समय है…

महिला आईपीएल मैच से पहले धोनी ने क्रिकेटरों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समय महिलाओं का है, मैं W के लिए चीयर कर रहा हूं। इस दौरान उन्होंने ('W' चिन्ह बनाते हुए हाथ का इशारा भी किया। सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सभी को उम्मीद थी कि महिला आईपीएल में सीएसके एक टीम खरीदेगी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने कभी भी बोली लगाने के लिए आमंत्रण टू टेंडर (आईटीटी) नहीं खरीदा और न ही उन्होंने औपचारिक रूप से पांच फ्रेंचाइजी में से किसी को खरीदने में रुचि दिखाई।
 
143 रन से मुंबई को मिली जीत

पहले ही मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात की टीम 15.1 ओवर में नौ विकेट पर 64 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत कौर ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने 30 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए। हरमनप्रीत की इस पारी के बाद सोशल मीडिया फैंस लगातार उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry