दिल्ली और पंजाब को कांग्रेस और भाजपा ने लूटा, छग में दे एक मौका: मान

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
छत्तीसगढ़ इकाई के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे आप पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कर्यकतार्ओं ने माना विमानतल पर जोरदार स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय के पास स्थित जोरा में था जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने दिल्ली और पंजाब को लूटा है, उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से दोनों पार्टियों को हराकर छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को मौका देने का आग्रह किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने दोनों पार्टियों को देखा है और हमें एक मौका देकर देंखे। दिल्ली और पंजाब में जो सुविधाएं जनता को दी जारही है उससे कहीं ज्यादा छत्तीसगढ़ की जनता को दिया जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry