बिजली कंपनी बकाएदारों से वसूली पर सख्त, अब कटेगा कनेक्शन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
 बिजली कंपनी की टीम बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए लगातार सख्ती कर रही है। कंपनी ने बड़े बकाएदारों पर सख्ती करने के बाद अब छोटे बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी की है। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिलेभर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जोनवार बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

बड़े के बाद अब छोटे बकायेदारों पर बिजली कंपनी की सख्ती

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार रुपये या उससे अधिक बकाया होगा, उसका बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। उपभोक्ता जब तक बकाया बिल जमा नहीं करेगा, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।विभाग को जिले से 11 करोड़ से ज्यादा का बकाया वसूलना है।

साढ़े छह हजार बकायेदार

रायपुर सर्किल-1 के उपभोक्ताओं से बिजली कंपनी के अधिकारियों को 11 करोड़ 38 लाख 66 हजार से ज्यादा राशि वसूल ली है। इन उपभोक्ताओं की संख्या साढ़े छह हजार से ज्यादा है। सर्किल-1 के बाद सर्किल-2 और ग्रामीण इलाके में रिकवरी अभियान चलाने की बात बिजली कंपनी के अधिकारी कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिले के सर्किल-1 में आने वाले सभी जोन पर कार्रवाई की जा रही है।सबसे ज्यादा सेंट्रल जोन में बकाया है, इसलिए वहां के अधिकारियों को छोटे बकायेदारों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry