भारतीय कृषि उत्पाद की दुनिया में बढ़ी अहमियत : नरेन्द्र तोमर

देश

नई दिल्ली
 केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि उत्पाद की अहमियत दुनिया में बढ़ी है। ऐसे में हमें अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।केन्द्रीय मंत्री तोमर ने सोमवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित ''उद्योग हित धारक परामर्श बैठक'' को संबोधित करते हुए कहा कि देश कृषि उत्पादन के मामले में पूर्णरूप से आत्मनिर्भर है। यह ऐसा दौर है, जब हमें अपनी जरूरतों के साथ-साथ दुनिया की जरूरतों का ध्यान रखना है। ऐसे में हमें देश की कृषि को और मजबूत करने की जरूरत है।

तोमर ने कहा कि जब किसान उत्पादन के साथ अनुसंधान, तकनीक और दूरदृष्टि को एक साथ जोड़ते हैं तभी निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था प्रगति करती है, जिसमें उद्योग का भी बड़ा योगदान है। पहले हम कृषि के बारे में दुनिया से जानते थे। अब दुनिया हमसे कृषि के बारे में जानना चाहती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कृषि उत्पाद के वेल्यू एडिसन से कृषक व उद्योग के साथ-साथ निर्यात में भी वृद्धि होगी। निर्यात को बढ़ाने व किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक (भाकृअनुप) डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा कि भारतीय कृषि को आगे ले जाने के लिए चार स्तंभ किसान, विज्ञान, उद्योग एवं नीति को मजबूत करने की जरूरत है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry