मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, सप्तपर्णी और पीपल के पौधे रोपे

मध्य प्रदेश राज्य

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, सप्तपर्णी और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता प्रीतम लोधी, भोपाल के गोविन्दपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा खेलो इंडिया के आयोजन का शुभंकर मोगली बने 9 वर्षीय बाल कलाकार प्रांजल शर्मा ने पौध-रोपण किया। एसोसिएशन के सर्वअमरजीत सिंह, मदनलाल गुर्जर, विजय गौर, नीरज शर्मा, अशोक पटेल और नंदलाल गुप्ता ने पौधे लगाए। बाल कलाकार प्रांजल शर्मा के माता-पिता देवेन्द्र शर्मा तथा श्रीमती जयंती शर्मा ने भी पौध-रोपण किया। कमलेश राजपाल भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry