राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला यात्री से की छेड़खानी, जीआरपी ने किया अरेस्ट

राज्य

पटना

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (20506) ट्रेन में महिला यात्री को परेशान करना पड़ा सेना के जवान को महंगा पड़ गया। गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने छपरा रेलवे पर ट्रेन रुकते हीं सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया।

जीआरपी के मुताबिक बी-10 में सफर कर रही 28 वर्षीय महिला यात्री को कथित रूप से परेशान करने के बारे में एक इनपुट भेजा। वह नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही थी। महिला यात्री ने इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर पर की। इसके बाद रेलवे की कंट्रोल रूम से पुलिस को इस संदर्भ में जानकारी मिली। हालांकि बलिया में उसे पकड़ने के लिए पुलिस जैसे ही कोच में पहुंची तो ट्रेन खुल चुकी थी। तब जाकर जीआरपी नेसेना के जवान को छपरा जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया गया।

रेल एसपी (मुजफ्फरपुर) कुमार आशीष ने बताया कि 'जब तक मुजफ्फरपुर जीआरपी कंट्रोल को सूचना मिली तब तक ट्रेन छपरा के लिए रवाना हो चुकी थी। उन्हें बताया कि उसी डिब्बे में सफर कर रहे एक यात्री ने शराब के नशे में होने की बात कही। आरपीएफ ने आरोपी जवान को छपरा स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जीआरपी एसएचओ उससे पूछताछ कर रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry