संभल
संभल में थाने की गाड़ी के आगे बिजली लाइनमैन की अचानक बाइक आ गई। इससे खफा सिपाही ने लाइनमैन को थप्पड़ मार दिया, इस बात पर लाइनमैन ने हंगामा करना शुरू कर दिया, अन्य बिजलीकर्मी भी पहुंच गए। इसके बाद थाने पर बिजली बकाया होने की बात कहते हुए बिजली कर्मियों ने नखासा थाने की बिजली काट दी।
सिपाही के खिलाफ दो घंटे तक कार्रवाई न हुई तो बिजलीकर्मियों ने रुकनुद्दीन सराय बिजलीघर ही बंद कर दिया, जिससे गांवों में अंधेरा छा गया। जिले भर के बिजलीकर्मी रुकनुद्दीन सराय पहुंच गए। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे शहर की बिजली बंद कर दिया जाएगा।
ईई संभल महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है। समझौता होने के बाद आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। वहीं सीओ संतोष सिंह ने बताया कि अचानक बाइक मोड़ दी। पुलिस की गाड़ी आ रही थी बड़ा हादसा होने से बच गया। पीटा नहीं गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

