9वीं और 11वीं की Exam टाइम टेबल में संशोधन, देखें क्या हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मध्य प्रदेश के 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश से एफिलेटेड स्कूलों में कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के टाइम टेबल में थोड़ा बदलाव किया गया है,जिसकी संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश के संचालक के हस्ताक्षर से दिनांक 6 मार्च 2023 को जारी आदेश क्रमांक 515 में बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 की कक्षा 9 एवं कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी दिनांक 28 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। जिसमें परिशिष्ट एक एवं परिशिष्ट दो उपलब्ध कराए गए थे। परिशिष्ट 2 के बिंदु क्रमांक 4 (NSQF कक्षा 9) एवं बिंदु क्रमांक 13 (NSQF कक्षा 11) को विलोपित कर नवीन परिशिष्ट जारी किए जा रहे हैं।

कक्षा 9 का टाइम टेबल (फरवरी में जारी)

    20 मार्च सोमवार हिंदी
    21 मार्च मंगलवार उर्दू
    24 मार्च शुक्रवार सामाजिक विज्ञान
    25 मार्च शनिवार मराठी एवं मूक बधिर तथा दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए- पेंटिंग गायन वादन तबला पखावज और
    कंप्यूटर।
    27 मार्च सोमवार गणित।
    28 मार्च मंगलवार नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय।
    31 मार्च शुक्रवार अंग्रेजी।
    1 अप्रैल शनिवार संस्कृत।
    3 सोमवार विज्ञान।

कक्षा 11 का टाइम टेबल (फरवरी में जारी)

    20 मार्च सोमवार संस्कृत अथवा मराठी।
    21 मार्च मंगलवार हिंदी।
    24 मार्च शुक्रवार उर्दू।
    25 मार्च शनिवार अंग्रेजी।
    27 मार्च सोमवार इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज।
    28 मार्च मंगलवार भौतिक शास्त्र अर्थशास्त्र एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज विज्ञान के तत्व भारतीय कला का इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स।
    31 मार्च शुक्रवार गणित राजनीति द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स।
    1 अप्रैल शनिवार समाजशास्त्र मनोविज्ञान कृषि मानविकी लेखाशास्त्र ड्राइंग एंड डिजाइन होम साइंस क्लास अमु एनवायरमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट+ एंटरप्रेन्योरशिप वोकेशनल आधार पाठ्यक्रम।
    3 अप्रैल सोमवार बायोटेक्नोलॉजी गायन वादन तबला पखावज।
    5 अप्रैल बुधवार रसायन शास्त्र इतिहास व्यवसाय अध्ययन एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान ड्राइंग एंड पेंटिंग तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स।
    6 अप्रैल गुरुवार भूगोल क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य स्वच्छता स्टिल लाइफ एंड डिजाइन।
    8 अप्रैल शनिवार जीव विज्ञान नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय शारीरिक शिक्षा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry