शाहरुख खान और गौरी का 23 साल पुराना हो रहा वीडियो वायरल

मनोरंजन

शाहरुख खान और गौरी का ये होली वीडियो करीब 23 साल पुराना हो चुका है, लेकिन फैन्स इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान के शुरुआती दिनों की झलकियां हैं जब वे इतने बड़े स्टार नहीं थे और सिलेब्रिटीज की भीड़ के बीच वह अपनी वाइफ के साथ मस्त होकर होली खेलते दिखे थे। इस वीडियो में शाहरुख खान और गौरी के यंग दिनों की झलकियां हैं, जिसमें कभी वाइफ को एक्टर गोद उठाते तो कभी रंगों से भरे पानी में डुबोते दिख रहे हैं।

Shah Rukh Khan का यह वीडियो इस बात का सबूत है कि वह अपनी वाइफ Gauri Khan के किस कदर दीवाने थे। इस पार्टी में ढेरों सिलेब्रिटीज हैं, जिनमें शाहरुख-गौरी के अलावा सुभाष घई, सतीश कौशिक और चंकी पांडे आदि भी हैं। लेकिन आप देखेंगे कि शाहरुख को जैसे किसी से मतलब न हो और ऐसा लग रहा है कि वह वहां बस गौरी के साथ हों।

दुबली-पतली दिख रहीं गौरी स्कर्ट में नजर आ रही हैं
शाहरुख खान ने गौरी के साथ इस होली पार्टी में खूब इंजॉय किया था। बता दें कि ये पार्टी सुभाष घई ने साल 2000 में अपने घर पर रखी थी। जैसा कि अक्सर होता है कि इस तरह की पार्टी में कई सितारों को इन्विटेशन होता है, वैसा ही यहां भी हुआ। पहले तो इस वीडियो में शाहरुख खुद कलरफुल पानी में डुबकी लगाते हैं। दुबली-पतली दिख रहीं गौरी स्कर्ट में नजर आ रही हैं और शाहरुख की जिद पर वह भी रंगीन पानी में डुबकी लगा लेती हैं। शाहरुख उन्हें पानी में डुबोते दिख रहे हैं। इसके बाद वह उन्हें गोद में उठाकर बाहर निकालते हैं।

शाहरुख और गौरी ने ढोल-बाजों पर खूब किया डांस
रंगों से खेलने के बाद दोनों इस होली पार्टी में जमकर डांस भी करते दिख रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे मस्ती में चूर हैं जैसे वहां पार्टी में और कोई भी न हो। शाहरुख खान और गौरी के इस वीडियो को हर होली पर फैन्स जरूर याद करते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry