पूर्व मुख्य सचिव साहनी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : मुख्यमंत्री चौहान

मध्य प्रदेश राज्य

म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल के पूर्व अध्यक्ष राकेश साहनी के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने म.प्र. राज्य विद्युत मण्डल एवं विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. साहनी कुशल, अनुभवी और अत्यंत परिश्रमी प्रशासक थे। उन्होंने प्रदेश के प्रशासनिक फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. साहनी ने ऊर्जा के क्षेत्र में पूरे देश में मध्यप्रदेश की पहचान स्थापित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहनी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। शासन तथा प्रशासन के प्रत्येक आयाम में उनकी गहरी पकड़ थी। वर्ष 2006 से 2010 तक प्रदेश के मुख्य सचिव रहे साहनी का तत्कालीन समसामयिक चुनौतियों से निपटने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत साहनी की सुपुत्री को फोन कर ढाढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry