साबरमती जेल से पूछताछ के लिए अतीक अहमद को लाया जाएगा प्रयागराज

उत्तर प्रदेश राज्य

प्रयागराज
माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद (Atique Ahmed) इस वक्त अहमदाबाद की साबरमती जेल (Sabarmati Central Jail) में बंद है। जल्द ही अतीक अहमद को उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए साबरमती जेल से प्रयागराज (Prayagraj) लाया जाएगा। अतीक को लाने के लिए होली के तुरंत बाद यूपी पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बता दें, अतीक को उमेश पाल और दो गनर की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है।

अतीक अहमद को अगले हफ्ते अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। इस बाबत एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम जल्द ही गुजरात में जेल को वारंट बी (प्रोडक्शन वारंट) के लिए आवेदन करेंगे।' हम यूपी में उसके खिलाफ मामले में तेजी लाने के लिए काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक को जून 2019 में साबरमती जेल शिफ्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल, 2019 को आदेश दिया था कि अतीक को देवरिया जेल से गुजरात में उच्च सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया जाए।

अतीक पर रियल एस्टेट व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था। 28 दिसंबर, 2018 को रियल एस्टेट व्यासयी मोहित जायसवाल ने एफआईआर कराई थी कि उनका लखनऊ से अपहरण किया गया और एक जेल ले जाया गया, जहां अतीक और उसके गुर्गों ने उन पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अपना व्यवसाय उन्हें सौंपने के लिए मजबूर किया। घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जेल में हुई।
 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry