राजगढ़
राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। दिग्विजय राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जीरापुर की तरफ जाते समय विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने उनकी कार ने बाइक सवार बबलू (28) निवासी परोलिया को टक्कर मार दी। घटना के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और घायल को कार में बिठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक के सिर में चोट आई है।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार व जांचों के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताश्री का देहांत हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पुरोहित के गांव कोड़क्या पहुंचे थे। वहां से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह वापस राजगढ़ की ओर आ रहे थे। तभी जीरापुर में शिक्षक कालोनी के समीप बाइक सवार बब्लू पिता मांगीलाल बागरी, उम्र करीब 25 वर्ष स़डक से गुजर रहा था।
दिग्विजय सिंह की कार से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बब्लू बाइक से नीचे जा गिरा व जख्मी हो गया। उसे सिर के साथ सहित कई स्थानों पर चोटे आई थी। उसी समय ब्यावरा के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी की गा़डी मौके पर आ पहुंची। ऐसे में दांगी व उनके सहयोगियों ने घायल को उठाया व स्वयं की गा़डी में बैठाते हुए उसे जीरापुर अस्पताल पहुंचाया गया।
पीछे-पीछे दिग्विजय सिंह भी अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों से घायल युवक के हालचाल के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा। दिग्विजय ने युवक सिर में चोट होने के चलते भोपाल रेफर करवाने की मांग की, ताकि उसका सीटी स्कैन करवाते हुए बेहतर उपचार हो सके। युवक को भोपाल रेफर किया गया है। भोपाल में भी भर्ती करवाने के लिए दिग्विजय सिंह ने स्वयं निजी अस्पताल में इंतजाम करवाए हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

