विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों की बेरंग रही होली

मध्य प्रदेश राज्य
  • 1 महीने काम कराने के बाद नौकरी पर आने से किया मना
  • हड़ताली निष्कासित कर्मचारियों की प्रमुख सचिव, ऊर्जा से लगाई गुहार

भोपाल
 सभी होली पर धूम मचा रहे है, हर्ष उल्लास के साथ होली खेल रहे है, मौज मस्ती कर रहे है, पकवान खा रहे है। वही दूसरी तरफ  मध्यप्रदेश के  लगभग 1028 आउटसोर्स के निकाले गए  कर्मचारियों के घर अंधेरा ही रह गया, रंगो का त्यौहार फीका पड़ गया, जिनमे 57 कर्मचारी भोपाल सिटी सर्कल के नोकरी से निकले आउटसोर्स कर्मी और उनका रोता बिलखता  परिवार आशा भरी नजरो से पीएस महोदय के निर्णय को ताक रहे है की कब नई किरण निकले, कब सभी कर्मचारियों की वापसी का मार्ग प्रशस्त हो, जीवन फिर से रंगीन हो जाए ।

बहुत दुख होता है जब अपनो के साथ खिलवाड़ हो रहा हो और साथी काम करवाने वाले उच्च अधिकारी मौन बैठे हो। जिनके साथ 7 से 8 साल हर विषम परिस्थिति में काम किया।

कुछ कर्मचारी तो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हे की कुछ से ड्यूटी तो करवा ली पर उन्हें मेहताना, परिश्रमिक ही नहीं दिया , और फरवरी माह काम करवाने के बाद नोकरी पर आने से मना कर दिया।

बेरंग होली पर आनंद मालवीय आउटसोर्स कर्मी ने अपने उच्च अधिकारियों से नम आंखों से निवेदन  किया की निकले गए कर्मचारियों की वापसी की जाए, जिससे आउटसोर्स कर्मचारी खुशी खुशी होली का त्यौहार बना सके ।

एक तरफ तो मुख्यमंत्री जी एलान करते हैं एक लाख रोजगार उपलब्ध कराने के लिए दूसरी तरफ बिजली विभाग में नौकरी कर रहे कर्मचारियों को सेवा से निष्कासित कर दिया गया है ‌।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry