भोपाल
जनजातीय कार्य मंत्री सुमीना सिंह ने उमरिया जिले के ओला प्रभावित चिमटा तथा कोटरी ग्रामों के किसानों से मुलाकात की तथा ओला से हुए नुकसान की जानकारी ली। मंत्री सुसिंह ने चिल्हारी, खलौंद, चिमटा तथा कोटरी ग्रामों में लोगों की समस्याएँ सुनीं तथा सबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री सुमीना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की समस्याओं से वाकिफ हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री ने तत्काल ओला से किसानों की फसलों को हुई क्षति का एक सप्ताह में आंकलन कर मुआवजा वितरित करने के निर्देश तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को दिये हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

